Rohit Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से कोई संपर्क नहीं किया है। उन्होंने एमसीए को अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को निर्देश दिया है कि अगर दोनों वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू वनडे टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा।

रोहित ने नहीं किया एमसीए से संपर्क
इस बीच एमसीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्हें रोहित शर्मा की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मुझे जानकारी है, इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है।’ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिटमैन का बल्ला जमकर गरजा था। भारत भले ही यह सीरीज 2-1 से हारा था लेकिन रोहित शर्मा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 202 रन बनाए। आखिरी मुकाबले में उन्होंने 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित-कोहली को मिलेगा लगभग 20-25 दिनों का वक्त
भारत को अगली वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। 30 नवंबर को पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा जबकि 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को क्रमश: दूसरा और तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी की शुरुआत में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज के बीच रोहित और विराट को 20-25 दिनों का वक्त मिलेगा। उम्मीद है कि दोनों 25 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच खेले जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी (घरेलू टूर्नामेंट) में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बंगलूरू में खेले जाएंगे।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version