मॉस्को. रूस ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायल के ”अकारण” हवाई हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में तनाव के ”खतरनाक ढंग से बढ़ने” पर बड़ी चिंता व्यक्त की. इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया. इस हमले में प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए.

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”हम पश्चिम एशिया में तनाव के ख.तरनाक ढंग से बढ़ने पर बड़ी चिंता व्यक्त करते हैं. हम 13 जून की रात को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए इज़राइल द्वारा की गयी सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं.” उसने कहा है कि एक संप्रभु संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश, उसके नागरिकों, शांतिपूर्ण शहरों और परमाणु ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं के खिलाफ “अकारण सैन्य हमले” “स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य हैं.

उसने ”इस बात पर जोर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसे अत्याचारों के प्रति उदासीन नहीं रह सकता है जो शांति को नष्ट करते हैं और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाते हैं.” बयान में कहा गया, ”हमारा दृढ़ विश्वास है कि ईरान पर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने वाले लोग चाहे जो भी स्पष्टीकरण दें, ईरानी परमाणु कार्यक्रम के ईद-गिर्द कोई भी समझौता सैन्य बल से नहीं हो सकता और इसे केवल शांतिपूर्ण, राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से ही हासिल किया जा सकता है. हमें उम्मीद है कि यह दृष्टिकोण अंतत? सफल होगा.” रूस ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आ”ान किया, ताकि तनाव और न बढ़े एवं यह क्षेत्र पूर्ण युद्ध क्षेत्र में न बदल जाए.

इस बीच, क्रेमलिन ने कहा कि वह बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहा है क्योंकि इजराइली वायुसेना के जेट विमानों ने ईरान में ठिकानों पर बमबारी की है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आधिकारिक मीडिया पूल के संवाददाताओं से कहा,”राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रक्षा मंत्रालय, विदेशी खुफिया सेवा और विदेश मंत्रालय द्वारा लगातार ऑनलाइन जानकारी दी जा रही है, क्योंकि स्थिति बदल रही है.” रेडियो मायाक की रिपोर्ट के अनुसार रूसी नागरिक उड्डयन एजेंसी “रोसावियात्सिया” ने 23 जून तक इजरायल, ईरान और अमीरात के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version