कीव. रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल के जरिये हमले किये, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह हमला राजधानी कीव और दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में हुआ.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान में हमले को युद्ध के दौरान ”अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक” बताया. उन्होंने कहा कि रूस ने रात के दौरान 315 ड्रोन और सात मिसाइल दागीं. उन्होंने कहा कि दागे गए ड्रोन में से अधिकतर ‘शहीद’ ड्रोन थे.
जेलेंस्की ने हमले के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप से ”ठोस कार्रवाई” का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, ”रूसी मिसाइल और शहीद ड्रोन हमलों की गूंज, रूस को शांति के रास्ते पर आने के लिए मजबूर करने के अमेरिका और दुनिया भर के अन्य देशों के प्रयासों से अधिक जोरदार है.” ओडेसा के प्रांतीय प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर के केंद्र में स्थित एक प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शहर में दो लोग मारे गए और नौ घायल हो गए. हमले में कीव के ओबोलोन जिले में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version