कीव: रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में एक जेल को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई और 80 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव र्सिवस’ के अनुसार यह हमला सोमवार देर रात किया गया जिसमें चार बम गिराकर ‘बिलेनकिवस्का करेक्शनल कॉलोनी’ को निशाना बनाया गया। प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 40 अन्य लोगों को अन्य तरह की चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया, प्रशासनिक भवन को नुकसान हुआ है, लेकिन जेल की सीमा की बाड़ सुरक्षित है और किसी कैदी के भागने की सूचना नहीं है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस हमले की ंिनदा करते हुए कहा कि कारागारों जैसे असैन्य ढांचों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत युद्ध अपराध है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version