कीव. रूस ने सोमवार रात यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और तीन दर्जन मिसाइलें दागीं. यह व्यापक हमला रात में शुरू हुआ और मंगलवार को दिन तक जारी रहा. इस हमले में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी ने यूक्रेन के 13 क्षेत्रों में घरों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया, जिससे भीषण सर्दी में व्यापक स्तर पर बिजली गुल हो गई. जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि बमबारी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर आक्रमण जारी रखने का इरादा जाहिर हो गया है.

यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों का दावा है कि पुतिन अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में गंभीरता से सहयोग नहीं कर रहे हैं.
जेलेंस्की ने कहा, ”यह हमला रूसी प्राथमिकताओं का बेहद स्पष्ट संकेत है. यह व्यापक हमला क्रिसमस से ठीक पहले किया गया, जब लोग अपने परिवारों के साथ घर पर सुरक्षित रहना चाहते हैं. दरअसल, यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं. पुतिन यह बात स्वीकार नहीं कर सकते कि हमें हत्याएं बंद करनी होंगी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version