गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में देर रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बारिश के चलते जहां लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है, वहीं तापमान में भी आई गिरावट से इलाके में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। कामकाजी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,आगामी 24 से 48 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।

खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका इस अचानक हुई बारिश से सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है। खेतों में खड़ी धान व अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।। वहीं, बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा है। बारिश के बाद हल्की सर्द हवाएं चल रही है, जिससे बाद ठंड का असर और बढ़ गया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version