भिलाई। रूंगटा डेंटल कॉलेज ने शैक्षणिक और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भिलाई के साथ एक समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। डेंटल कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्ण एम और आईआईटी भिलाई के इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के सीईओ प्रशांत माथुर ने दोनों संस्थानों के सिनियर फैकल्टी मेंम्बर और प्रशासकों की उपस्थिति में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का उद्देश्य पारस्परिक हित के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देना है, जिससे सहयोगी पहलों के माध्यम से इंनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. कार्तिक कृष्ण ने कहा, “यह समझौता ज्ञापन हमारे शैक्षणिक और इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आईआईटी भिलाई के साथ सहयोग करने से हमारे छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए अनुभव और इन्टडिसीप्रिनरी के नए अवसर खुलेंगे।” आईआईटी भिलाई के चीप टेक्नोलॉजी ऑफिसर विष्णु वैभव दुर्वेदी ने कहा, “हमें रूंगटा डेंटल कॉलेज के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। यह सहयोग अत्याधुनिक शोध समाधान विकसित करने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिभाओं को निखारने में योगदान देगा।”

रूंगटा डेंटल कॉलेज के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने अपनी डेंटल टीम को बधाई दी और उन्हें इस अवसर का उपयोग प्रभावशाली शोध, तकनीकी विकास और बेहतर शिक्षण अवसरों के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे संस्थान और समाज दोनों को व्यापक लाभ होगा।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version