इस्लामाबाद: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य हमलों में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत का दावा करने के बाद अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्वेंटी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला से अपनी राष्ट्रीय टीम का नाम वापस ले लिया है।

एसीबी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि क्रिकेटरों को उरगुन जिले में “एक सभा के दौरान निशाना बनाया गया” जब वे पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे थे।

एसीबी ने कहा, “एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके खिलाड़ियों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है।” बोर्ड ने कहा, “इस दुखद घटना के बाद पीड़ितों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।” अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह श्रृंखला 17 से 29 नवंबर के बीच रावलंिपडी और लाहौर में खेली जानी थी।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version