राष्ट्रवाणी: How To Fix Loose Pressure Cooker Gasket: प्रेशर कुकर हमारी रोजमर्रा की किचन का एक जरूरी हिस्सा है. दाल, चावल और सब्जियां बनाने से लेकर पानी उबालने तक, कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. कुकर में खाना जल्दी तैयार हो जाता है और समय भी बचता है. लेकिन इसके साथ थोड़ी सावधानी बरतना भी जरूरी है, क्योंकि प्रेशर कुकर में भाप और दबाव बनता है. ऐसे में कुकर के किसी भी हिस्से में खराबी होने पर उसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कुकर के ढक्कन के अंदर लगा रबर गैसकेट भी इसी का एक जरूरी हिस्सा है. यह ढक्कन को ठीक से सील करने में मदद करता है, जिससे कुकर के अंदर प्रेशर बनता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद रबर ढीला पड़ सकता है, अपनी शेप खो सकता है या ठीक से फिट नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में कुकर बंद करने में परेशानी होती है और कई बार भाप भी बाहर निकलने लगती है. अगर आपके कुकर का रबर ठीक से फिट नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले उसे ध्यान से चेक करें. कई बार रबर अपनी जगह से थोड़ा बाहर निकल जाता है या ढक्कन की ग्रूव में सही तरीके से नहीं बैठता. ऐसी स्थिति में रबर को निकालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने के बाद उसे ढक्कन की निर्धारित जगह पर ठीक से लगाएं. रबर को खींचकर या जबरदस्ती फिट करने की कोशिश न करें. रबर पुराना या ढीला हो गया है तो क्या करें?

अगर रबर साफ करने और सही तरीके से लगाने के बाद भी ढक्कन ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो संभव है कि गैसकेट पुराना हो चुका हो. लगातार इस्तेमाल के कारण रबर की लचक कम हो जाती है और वह अपनी पुरानी शेप खोने लगता है. ऐसी स्थिति में उसे कसने के लिए घरेलू जुगाड़ करने के बजाय नया और सही साइज का गैसकेट लगाना ज्यादा सुरक्षित है. कई बार रबर गर्म होने या लगातार इस्तेमाल के कारण थोड़ा ढीला महसूस हो सकता है. ऐसी स्थिति में उसे कुछ देर के लिए सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें. रबर को निकालकर साफ पानी से धोने के बाद पूरी तरह सूखने दें और फिर उसे वापस फिट करें. इससे अगर रबर सिर्फ अपनी जगह से खिसका हुआ है, तो वह ठीक से बैठ सकता है. ढक्कन बंद करने से पहले जरूर करें ये चेक कुकर का इस्तेमाल करने से पहले देखें कि रबर पूरे ढक्कन के चारों तरफ समान रूप से फिट है या नहीं. कहीं से रबर बाहर निकला हुआ तो नहीं है. इसके अलावा ढक्कन, रबर और कुकर के किनारे पर किसी तरह की गंदगी या खाने के अवशेष नहीं होने चाहिए. थोड़ी सी गंदगी भी सीलिंग को प्रभावित कर सकती है. खाना बनाते समय प्रेशर कुकर को हमेशा सीधी और समतल जगह पर रखना चाहिए. गैस की आंच भी जरूरत के हिसाब से रखें और कुकर में तय मात्रा से ज्यादा पानी या सामग्री न भरें. कुकर का इस्तेमाल करते समय उसके ढक्कन, सीटी और सेफ्टी वाल्व को भी समय-समय पर चेक करते रहें. हर इस्तेमाल के बाद कुकर का रबर निकालकर अच्छी तरह धोना चाहिए. उसे साफ करने के बाद पूरी तरह सुखाकर रखें. रबर को बहुत ज्यादा खींचने, मोड़ने या किसी नुकीली चीज से निकालने की कोशिश न करें. इसे डिशवॉशर में डालने से भी बचें, क्योंकि ज्यादा गर्मी और गलत तरीके से सफाई करने पर रबर जल्दी खराब हो सकता है. ध्यान रखें, अगर गैसकेट में दरार आ गई है, वह बहुत ढीला हो गया है, कठोर हो चुका है या कुकर में प्रेशर ठीक से नहीं बन रहा है, तो घरेलू जुगाड़ से उसे इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. ऐसी स्थिति में कुकर के मॉडल के हिसाब से नया रबर गैसकेट लगाना ही बेहतर है. प्रेशर कुकर में किसी भी तरह का अस्थायी उपाय करने के बजाय उसकी खराब या घिसी हुई चीज को बदलना सबसे सुरक्षित तरीका है. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version