राष्ट्रवाणी: सुबह के समय अक्सर समझ नहीं आता कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और ज्यादा समय भी न ले. खासकर जब जल्दी ऑफिस, कॉलेज या किसी काम के लिए निकलना हो तो लंबी रेसिपी बनाने का मन नहीं करता. ऐसे में फ्रेंच टोस्ट एक आसान विकल्प हो सकता है. इसे बनाने के लिए घर में मिलने वाली कुछ सामान्य चीजों की जरूरत पड़ती है और इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम फ्रेंच टोस्ट चाय या कॉफी के साथ भी अच्छा लगता है. अगर आपने इसे कभी घर पर नहीं बनाया है तो इसकी आसान रेसिपी नोट कर लें. फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती. इसके लिए ब्रेड की कुछ स्लाइस, दूध, चीनी, अंडे, थोड़ा मक्खन या तेल और स्वाद के लिए दालचीनी पाउडर या इलायची पाउडर लिया जा सकता है. अगर आपको फ्रेंच टोस्ट ज्यादा मीठा पसंद है तो चीनी की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से रख सकते हैं. ब्रेड बहुत ज्यादा नरम हो तो उसे हल्का सूखा लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे टोस्ट बनाते समय वह आसानी से टूटेगा नहीं. फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें. अब फेंटे हुए अंडो में दूध, चीनी और थोड़ा दालचीनी पाउडर डालकर सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को बहुत ज्यादा पतला रखने की जरूरत नहीं है. चीनी पूरी तरह मिल जाए तो मिश्रण को एक तरफ रख दें. यही मिश्रण ब्रेड को फ्रेंच टोस्ट का स्वाद और नरम बनावट भी देनें में मदद करेगा. अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे तैयार किए गए मिश्रण में दोनों तरफ से हल्का डुबोएं. ध्यान रखें कि ब्रेड को बहुत देर तक मिश्रण में न रखें, वरना वह ज्यादा नरम होकर टूट सकती है. इसके बाद तवे पर थोड़ा मक्खन या तेल गर्म करें और ब्रेड को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें. जब दोनों तरफ हल्का सुनहरा रंग और कुरकुरापन आ जाए तो ब्रेड को तवे से निकाल लें. फ्रेंच टोस्ट को गर्मागर्म ही परोसना ज्यादा अच्छा लगता है. इसके ऊपर शहद, मेपल सिरप, थोड़ी पिसी चीनी या कटे हुए फल भी डाल सकते हैं. अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो इसे सिर्फ मक्खन के साथ भी खाया जा सकता है. केले, सेब या स्ट्रॉबेरी जैसे फलों के साथ इसका स्वाद और अच्छा लग सकता है. फ्रेंच टोस्ट सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे अपनी पसंद के हिसाब से मीठा या हल्का रखकर खा सकते हैं. अगर सुबह जल्दी हो तो रात में ही सारी सामग्री तैयार करके रख सकते हैं और सुबह तवे पर टोस्ट बनाकर कुछ ही मिनट में नाश्ता तैयार कर सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में कंफर्म सीट का भारी संकट – राष्ट्रवाणी
- 46 workers Join Congress: कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, एक साथ 46 कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन, विधायक विक्रम मंडावी ने फूलमाला पहनाकर दिलाई सदस्यता – राष्ट्रवाणी
- Gandhi Jayanti 2026 Wishes: गांधी जी के अनमोल विचार बना देंगे दिन, 2 अक्टूबर को अपनों को भेजें शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- Gas Cylinder: महीनों चलेगा गैस सिलेंडर! खाना बनाते वक्त करें बस ये 1 छोटा काम—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Real Egg Identification: असली और नकली अंडे की पहचान कैसे करें? नोट करें 2 मिनट का टेस्ट – राष्ट्रवाणी
- पालनपुरी या थराड… कौन से जैन हैं गौतम अदाणी, इस कम्युनिटी में कैसे होता है कारोबार? दिलचस्प है कहानी – राष्ट्रवाणी
- Top 5 Airlines: दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस, जिस फ्लाईदुबई में पायलट हैं भारत के स्मित मच्छार वह किस नंबर पर? – राष्ट्रवाणी
- नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा – राष्ट्रवाणी
