नयी दिल्ली. अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोमवार को फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ विवाह बंधन में बंध गईं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये यह खबर साझा की, जिसमें उनकी शादी की कई तस्वीरें शामिल थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”एक दिसंबर 2025.” ”रंगस्थलम” और ”सुपर डीलक्स” जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए र्चिचत सामंथा ने मैरून रंग की कढ.ाई वाली साड़ी पहनी और उसके साथ सुनहरे रंग के आभूषण पहने.

‘गो गोवा गॉन’ और ‘ए जेंटलमैन’ के फिल्म निर्माता राज ने सफेद कुर्ता पहना था और उसके साथ ‘रोज गोल्ड’ रंग की जैकेट पहनी थी.
इस जोड़े को कई बार एक साथ कार्यक्रमों में देखा गया. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा. सामंथा की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी. दोनों ने 2017 में शादी की थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया. राज की शादी पहले श्यामली डे से हुई थी. उन्होंने 2015 में शादी की थी, लेकिन 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version