राष्ट्रवाणी: मेमोरी चिप की कमी के बावजूद, सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर अमेजन भारी छूट दे रहा है। यह फोन अब …और पढ़ें सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कमी के चलते स्मार्टफोन हर हफ्ते महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नया डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं या अपना पुराना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपके बजट में फिट होने वाले ऑप्शन अब काफी कम हैं। हालांकि इस वक्त सैमसंग का किफायती Galaxy A26 5G एक ऐसा ही डिवाइस है जो अभी 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है जिसमें कई कमाल के फीचर्स हैं।
इस फोन की कीमत वैसे तो आमतौर पर 36,499 रुपये है, लेकिन अभी अमेजन पर इस पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। हालांकि ये एक लिमिटेड टाइम डील लग रही है और जल्द ही ऑफर खत्म हो सकता है। चलिए इस डील पर एक नजर डालते हैं… सैमसंग के इस Galaxy A36 की कीमत प्राइस बढ़ने के बाद 37,999 रुपये तक पहुंच गई है।
हालांकि, अभी ये स्मार्टफोन अमेजन पर सिर्फ 28,390 रुपये में मिल रहा है, यानी फोन पर फ्लैट 9,609 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप फोन को Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ लेते हैं तो आपको 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी कुल कीमत घटकर 25,390 रुपये तक हो जाएगी।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जहां से तो आप सिर्फ फोन को 740 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली EMI पर ले सकते हैं। आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके भी 26,550 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं, लेकिन इसकी फाइनल कीमत आपके मौजूदा डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग Galaxy A36 5G में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन m 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक मिलेगी।
स्लिम डिजाइन वाले इस डिवाइस में Corning Gorilla Glass Victus+ और IP67 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM और बेहतर थर्मल कूलिंग के लिए 15% बड़ा वेपर चैंबर मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप OIS के साथ 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा और 12MP का अपडेटेड फ्रंट सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
फोन में ‘Circle to Search’ जैसे एआई फोटो एडिटिंग टूल्स का सपोर्ट भी है। डिवाइस में 5,000 mAh की दमदार बैटरी 45W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

