राष्ट्रवाणी: संभल में पाकिस्तानी रेशम की कढ़ाई व स्टोन और हैंडवर्क वाले बुर्के की बढ़ी मांगसंभल में पाकिस्तानी रेशम की कढ़ाई व स्टोन और हैंडवर्क वाले बुर्के की शादियों में बढ़ी डिमांड, 600 से 2500 तक है कीमत, दर्जनों जिलों से आते हैं खरीदारEdited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:02 ISTWedding Shopping Sambhal: संभल में शादी के सीजन के दौरान पाकिस्तानी कढ़ाई वाले बुर्कों की मांग बढ़ गई है. रेशम की कढ़ाई, स्टोन और हैंडवर्क वाले इन बुर्कों की कीमत छह सौ से ढाई हजार रुपये तक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें रेशम की कढ़ाई होती है. जो बहुत मजबूत होती है ये तीन रंग में आती है गोल्डन व्हाइट और ब्लैक बुर्कों में सबसे ज्यादा यही तीन रंग चलते हैं और भी कढ़ाई आती है मगर वो कम चलती है. इसकी खासियत ये है कि ये आसानी से खराब नहीं होती है. इसको आप वॉशिंग मशीन में धो लो चाहे हाथ से धो लो ये सुई का काम होता है इसलिए ये बहुत ज्यादा मजबूत होता है.ख़बरें फटाफट मनन यादव/संभलः संभल में शादी का सीजन आते ही संभल के बाजार में पाकिस्तानी कढ़ाई वाले बुर्के की डिमांड बढ़ गई है. इस समय सबसे ज्यादा रेशम की कढ़ाई वाले बुर्के बिक रहे हैं. लड़कियां और महिलाओं इसी डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद कर रही है. इस बुरखे पर बारीक कढ़ाई स्टोन और धागे का काम होता है जो दूर से ही चमकता है देखने में यह भारी लगता है. मगर पहनाने में हल्का है दुल्हन के लिए खास डिजाइन भी मिल रही है अब तो बाहर से भी लोग आ रहे हैं. रेशम की कढ़ाई है सबसे खास दुकानदार अदीबुर रहमान ने बताया कि ये पाकिस्तानी कढ़ाई वाला बुर्का है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें रेशम की कढ़ाई होती है. जो बहुत मजबूत होती है ये तीन रंग में आती है गोल्डन व्हाइट और ब्लैक बुर्कों में सबसे ज्यादा यही तीन रंग चलते हैं और भी कढ़ाई आती है मगर वो कम चलती है. इसकी खासियत ये है कि ये आसानी से खराब नहीं होती है. इसको आप वॉशिंग मशीन में धो लो चाहे हाथ से धो लो ये सुई का काम होता है इसलिए ये बहुत ज्यादा मजबूत होता है. Advertisementआसपास के गांवों से लेकर मुंबई-मुरादाबाद तक से आ रहे लोग उन्होंने बताया कि खरीदने के लिए ज्यादातर आस पड़ोस के गांवों से लोग आते हैं. सिरसी नरौली बिजोई और चारों तरफ से लोग संभल आते हैं. इसके साथ ही मुंबई और मुरादाबाद के लोग भी सबसे ज्यादा यहां आते हैं. दुल्हनों में जो डिजाइन सबसे ज्यादा चलता है. वो रेशम की कढ़ाई वाला ही है क्योंकि उसमें हैवीनेस होती है और उसमें गोल्डन कढ़ाई आती है. इसी को हाथ का काम या हैंडवर्क भी बोलते हैं. इस समय लड़कियों में सादे सिंपल बुर्के की डिमांड ज्यादा है.और दुल्हनों में रेशम की कढ़ाई की डिमांड ज्यादा है जैसे जैसे शादियां बढ़ रही हैं. वैसे वैसे गोल्डन कढ़ाई ज्यादा चल रही है. कीमत की बात करें तो संभल में इस बुर्के की कीमत कम से कम 600 रुपये से शुरू होती है. और ज्यादा से ज्यादा 2000 से 2500 रुपये तक जाती है. बाहर के शहरों में इसकी कीमत इससे ज्यादा है. सबसे ज्यादा इसको जवान लड़कियां पसंद करती हैं औरतें थोड़ा कम ही पहनती हैं।About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sambhal,Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 08:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

