नयी दिल्ली. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता द्वारा अभिनीत फिल्म “वध 2” छह फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है जोकि फिल्म 2022 में रिलीज. हुई फिल्म “वध” का आध्यात्मिक सीक्वल है. इसमें भी मिश्रा और गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग है.

निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें फिल्म का पोस्टर था. इसके कैप्शन में लिखा था, “वध 2 सिनेमाघरों में छह फरवरी 2026.” संधू ने एक बयान में कहा,”मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ‘वध 2’ छह फ़रवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज. होगी. हमने एक ऐसी कहानी ग­ढ़ने में जी-जान लगा दी जो मनोरंजक और विचारोत्तेजक है. मैं, लव और अंकुर का आभारी हूं कि उन्होंने इस फिल्म के संवाद पर भरोसा किया. मैं बेसब्री से इंतज.ार कर रहा हूं कि दर्शक फिल्म का अनुभव करें. फ़ल्मि में मिलते हैं…. क्योंकि कहानी अभी बाकी है.”

रंजन ने कहा, ” ‘वध’ की खूबसूरती इस बात में है कि यह आम लोगों के विश्वास को दिखाती है जो कठिन परिस्थितियों से गुजरते हैं और विवेक एवं साहस के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं. ‘वध 2’ के साथ, जसपाल इस तलाश को कई कदम और आगे ले जाते हैं. यह एक रोमांचक और विचारोत्तेजक कहानी है जो वाकई खास है. हम उत्साहित हैं कि दर्शक छह फरवरी से बड़े पर्दे पर इसे देख सकेंगे.” गर्ग ने कहा, “‘वध’ को मिले निरंतर प्यार ने हमें ऐसी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया है जो न केवल दर्शकों से जुड़ती हैं बल्कि लव फिल्म्स के क्षितिज को भी व्यापक बनाती हैं. “वध 2” के साथ हमें यह देखकर गर्व हो रहा है कि यह दुनिया एक ऐसी दिशा में आगे ब­ढ़ रही है जो प्रभावशाली और सार्थक कहानियों को दिखाती है. हमें उम्मीद है कि दर्शक “वध 2” को बड़े पर्दे पर देखकर आनंद लेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version