राष्ट्रवाणी: कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 के अंतर्गत धवईपानी (छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क निर्माण, कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण तथा कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र सौंपा। सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के अंतर्गत धवईपानी (छग-मप्र बॉर्डर) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है। इसकी कुल लंबाई 125 किमी है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यहां से कई राज्यों के बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन होता है। चिल्फी घाटी में आए दिन घंटों लंबा जाम लगता है। इसके चलते आवागमन बाधित होता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा। सांसद पांडेय ने कहा कि कवर्धा से खैरागढ़ तक सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण की आवश्यकता है। यह कबीरधाम से खैरागढ़ होते हुए राजनांदगांव जिले को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जो जर्जर और खराब हो चुकी है। इस सड़क की चौड़ाई भी कम है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उक्त मार्ग के निर्माण के लिए सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) से स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के अंतर्गत कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण की भी मांग की। सांसद पांडेय पहले भी उक्त तीनों प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंप चुके हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त तीनों सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने का ठोस आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद पांडेय ने सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) से निर्माणाधीन राजनांदगांव से खैरागढ़ सड़क तथा राजनांदगांव से डोंगरगांव होते हुए मोहला-मानपुर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Trending
- कग वेाथेर 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम… उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सासकि 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये पाने वाला देश का बना पहला राज्य – राष्ट्रवाणी
- अमरकंटक एक्सप्रेस से आया 500 किलो पनीर जांच में सही पाया गया, खुले पनीर के सैंपल अमानक – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन… दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- राजनंदगांव में भाजपा ने गुटबाजी पर लिया बड़ा एक्शन! पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद कड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बरसात में बढ़ा गजराज का कहर : धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथियों का डेरा, तीन दिन में 6 मकान, 83 किसानों की फसलें तबाह – राष्ट्रवाणी
