नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज से मुलाकात की और कहा कि उनके आवास पर 18 घंटे तक चली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद भी वह बेखौफ हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली में पिछली ‘आप’ सरकार के दौरान स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कथित घोटाले से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत मंगलवार को पूर्व मंत्री भारद्वाज (45) और कुछ निजी ठेकेदारों के परिसरों पर छापेमारी की।

चिराग दिल्ली में भारद्वाज के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे भाई सौरभ भारद्वाज, 18 घंटे की ईडी की छापेमारी और साज़शिों के बाद भी बेखौफ…उनकी हिम्मत और साहस हमारे लिए मिसाल है। हम एक परिवार हैं और जब तक हम साथ हैं, कोई झूठ और साज़शि हमें नहीं झुका सकती।’’

सिसोदिया ने मीडियार्किमयों से कहा, ‘‘कल ईडी ने छापेमारी के नाम पर नाटक किया। मैं इसे नाटक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब भी भाजपा पर कोई संकट आता है और उन पर सवाल उठते हैं, ईडी लोगों के घरों पर छापेमारी शुरू कर देती है। जैसे ही लोगों ने मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठाना शुरू किया, उन्होंने ये झूठी छापेमारी शुरू कर दी।’’

सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कम से कम 13 स्थानों पर तलाशी ली गई। सिसोदिया ने मंगलवार को कहा था, ‘‘यह छापेमारी केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है। मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर भी नहीं थे। यह मामला झूठा है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version