राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर :सावन के रंग में रंगे बिलासपुर में रविवार को दिनभर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। शनिवार रात की झमाझम वर्षा के बाद रविवार को कभी रिमझिम तो कभी हल्की फुहारें पड़ती रहीं। शहर में 26.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। सुहाने मौसम के बीच लोगों ने रविवार की छुट्टी का आनंद उठाया। भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के मुताबिक एक जून से अब तक जिले में 8142.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, ग्वालियर, निम्न दबाव के केंद्र, पुरी और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 29 डिग्री उत्तर में स्थित है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके बाद 11 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के ऊपर नया ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इसके प्रभाव से 11 से 14 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मानसूनी तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। ऐसे में बिलासपुर में 10 अगस्त को थोड़ी राहत के बाद फिर वर्षा का दौर शुरू होने के आसार हैं। जिले में अब तक औसत से 11.5 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सकरी में सबसे ज्यादा, मस्तूरी में सबसे कम वर्षा तहसीलवार वर्षा में सकरी सबसे आगे रही। यहां 68.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बेलतरा में 58, रतनपुर में 52.3 और बेलगहना में 47.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे कम वर्षा मस्तूरी में 10.3 मिलीमीटर दर्ज की गई। जिले की 12 तहसीलों में कुल 436.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि जिले की औसत आज की वर्षा 36.3 मिलीमीटर रही। क्रम तहसील आज की वर्षा 1 जून से अब तक

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version