राष्ट्रवाणी: सावान सोमवार 2026 : रायपुर/कवर्धा/गरियाबंद. भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पवित्र माह सावन चल रहा है. आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. भोलेनाथ के दर्शन के लिए जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सुबह 3:30 बजे मंदिर का पाठ खोला गया. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना कर रहे हैं. भक्तों की भीड़ बढ़ती चले जाएगी. गरियाबंद के प्रसिद्ध भुतेश्वरनाथ महादेव में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है. महादेव को जल अर्पण करने के लिए कावंड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. वहीं भंडारे की भी व्यव्स्था की जा रही है. पूरा वातावरण शिवमय हो चुका है. इसके अलावा राजिम में त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चें, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. कवर्धा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार को शहर के प्राचीन पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक निकलने वाली ऐतिहासिक पदयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे, वह पंचमुखी बूढ़ा महादेव से जल लेकर करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. इसके बाद भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे.
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी
