राष्ट्रवाणी: सेबी ने कृषि जिंस वायदा कारोबार में ग्राहकों के लिए सौदों की अधिकतम सीमा और उल्लंघन पर जुर्माने के नियमों …और पढ़ें कृषि जिंस वायदा कारोबार पर सेबी का नया सर्कुलर सौदों की अधिकतम सीमा उल्लंघन पर नया जुर्माना फॉर्मूला लागू। ‘व्यापक जिंस’ की परिभाषा में भी महत्वपूर्ण संशोधन किया गया। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली|बाजार नियामक सेबि ने बीते बुधवार को कृषि जिंस वायदा कारोबार में ग्राहकों के लिए सौदों की अधिकतम सीमा में बड़ा बदलाव किया और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की अधिकतम सीमा भी तय कर दी है। इसका उद्देश्य कारोबार को आसान बनाना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक सर्कुलर में कहा कि नए नियमों के तहत ग्राहकों के स्तर पर निर्धारित सौदों की अधिकतम सीमा का उल्लंघन करने पर जुर्माना अतिरिक्त सीमा और उल्लंघन जारी रहने के दिनों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा। सेबी को कृषि जिंस वायदा कारोबार में लागू सौदों की अधिकतम सीमा के नियमों का रिव्यू करने के लिए कई सुझाव मिले थे। सौदों को लेकर मौजूदा सीमाएं 2017 में उस समय की बाजार परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तय की गई थीं। सर्कुलर के अनुसार, निर्धारित सीमा से दो प्रतिशत से अधिक के उल्लंघन पर जुर्माना सौदे की अतिरिक्त सीमा के बंद भाव, उल्लंघन के दिनों की संख्या और दो प्रतिशत से गुणा करके निकाली गई राशि या ₹2 लाख, जो भी कम हो, उसके बराबर होगा। वहीं, दो फीसदी तक के उल्लंघन पर इसी तरह जुर्माना निकाला जाएगा, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये होगी। सेबि ने जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यों को अगले कारोबारी दिन तक सौदे की अतिरिक्त सीमा को निर्धारित सीमा के भीतर लाना होगा। यदि उल्लंघन जारी रहता है, तो शेयर बाजार बिना किसी अतिरिक्त सूचना के सौदे की अतिरिक्त सीमा को समाप्त कर सकता है। नियामक ने ‘व्यापक जिंस’ की परिभाषा में भी बदलाव किया है। अब किसी कृषि जिंस को ‘व्यापक जिंस’ तभी माना जाएगा, जब वह संवेदनशील जिंस की श्रेणी में न हो और पिछले पांच वर्षों में उसकी औसत डिलिवरी योग्य आपूर्ति मात्रा कम से कम 10 लाख टन या मूल्य के हिसाब से 5,000 करोड़ रुपये रही हो। बता दें कि इस संशोधित व्यवस्था के तहत ग्राहकों के स्तर पर सौदों की अधिकतम सीमा व्यापक जिंसों के लिए डिलिवरी योग्य आपूर्ति मात्रा का 3 प्रतिशत, सीमित जिंसों के लिए 1 प्रतिशत और संवेदनशील जिंसों के लिए 0.5 प्रतिशत होगी। सेबी ने कहा कि संशोधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version