राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमेरा कोल माइंस में विजिलेंस टीम की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बिलासपुर मुख्यालय से पहुंची एसईसीएल की विजिलेंस टीम ने खदान परिसर में कोयला उत्पादन, भंडारण, कोयला परिवहन, डिस्पैच रिकॉर्ड कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। लंबे समय से अमेरा खदान में कोयला चोरी, परिवहन रजिस्टर में गड़बड़ी और ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। लखनपुर क्षेत्र में कोयला परिवहन में बाधा, सड़कों की बदहाली और कथित वसूली को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसईसीएल मुख्यालय ने विजिलेंस जांच के निर्देश दिए थे। विजिलेंस टीम के अचानक खदान पहुंचते ही अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने परिवहन रजिस्टर, डिस्पैच रिकॉर्ड, भुगतान संबंधी फाइलों और ऑनलाइन एंट्री का मिलान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि जांच पूरी होने पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। दूसरी ओर एसईसीएल प्रबंधन ने विजिलेंस की कार्रवाई को तकनीकी बताया है। प्रबंधन का कहना है कि अमेरा खदान में ऑनलाइन डिस्पैच सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण विजिलेंस टीम दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है। प्रबंधन ने कोयला चोरी और अवैध वसूली के आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरा कोल माइंस विश्रामपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खदान है। यहां अव्यवस्था और वसूली को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं।
Trending
- कोल इंडिया का डिजिटल पहलू: विक्रेता अभी भी बिलिंग के पाषाण युग में क्यों फंसे हुए हैं? – भारतीय पीएसयू
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी

