राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को हाइड्रोलिंग रेल टैम्पिंग मशीन मिली है। ट्रैक को मजबूत व सुरक्षित करने वाली इस मशीन का महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रविवार को अवलोकन किया। इस दौरान मशीन के माध्यम से रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण व गुणवत्ता सुधार की आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पांडेय, मुख्य ट्रैक अभियंता अखिलेश साहू एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता अरविंद विश्वकर्मा ने मशीन के संचालन और ट्रैक अनुरक्षण में इसके महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आधुनिक हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीनों के उपयोग से ट्रैक अनुरक्षण कार्यों में सटीकता, कार्य क्षमता एवं गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही ट्रैक की बेहतर स्थिति बनाए रखने से रेल परिचालन को अधिक संरक्षित एवं सुचारु बनाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। मशीन द्वारा ट्रैक में गिट्टी की प्रभावी टैम्पिंग एवं ट्रैक की ज्यामिति को बेहतर बनाए रखने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान अपर महाप्रबंधक विजय कुमार, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, मुख्य इंजीनियर प्लानिंग एंड डिजाइन देव राज, मुख्य इंजीनियर, ट्रैक मशीन नीरज कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, इन्फ्रा जेएस मीना, महाप्रबंधक के सचिव प्रदीप मिश्रा, उप महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कांत माथुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- दुर्ग संभाग की ख़बर : चंडीभाठा पत्थर खदान में डूबे युवक का शव बरामद
- मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- CG बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 को टेबल-टॉप व 20 को होगी मॉक ड्रिल
- Siraj के छक्कों ने मचाया तहलका, भारत ने श्रीलंका XI को रौंदा!
- भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की औचक कार्रवाई, मैनेजर और महिला दलाल समेत नौ गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा जिले के मातृ-शिशु मृत्यु दर पर कलेक्टर नाराज, स्वास्थ्य अमले को दिए संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर – राष्ट्रवाणी
- एडवांस के अभाव में अटकी प्रीपेड बिजली कनेक्शन योजना, तीन जिलों पर है 100 करोड़ से अधिक का बकाया – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी – राष्ट्रवाणी
