राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। मानसून के दौरान लोगों की अरकू की वादियों को देखने की चाहत के बीच साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम किरंदुल पैसेंजर में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है. विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है. 13 सितंबर के साथ ही 15, 17,19,21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को मिलेगी, जबकि किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की सुविधा 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को मिलेगी. जगदलपुर से विशाखापत्तनम के लिए सुबह 9:50 को छूटने का समय है, वहीं वापसी दूसरे दिन सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए निकलती है. इस विशेष कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियाँ, घूमने वाली सीटें सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है. बात करें किराए की तो रेलवे ने इस विस्टाडोम का किराया 1300 रुपए रखा है. आप भी अगर अरकू की वादियों का बारिश में नजारा देखना चाहते हैं, तो 1300 रुपए ज्यादा नहीं है. ऐसा नजारा आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए अभी से सामान की पैकिंग शुरू कर दिजिए.
Trending
- अक्टूबर में होने वाला रेपो रेट पर फैसला, इसके पहले आरबीआई गवर्नर ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात – राष्ट्रवाणी
- ‘जापान की अनुशासित कार्यसंस्कृति और तकनीक प्रेरणादायी’, सीएम साय ने जापानी छात्रों के साथ साझा किए अपने अनुभव – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव में खाद छिड़क रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, भागते समय औंधे मुंह खेत में गिरा, मौत – राष्ट्रवाणी
- बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी की धड़ाधड़ कार्रवाई, आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद 10 अनुदेशकों को अंतिम नोटिस – राष्ट्रवाणी
- 8 भुजाएं, सदियों पुरानी आस्था और कई रहस्य… छत्तीसगढ़ की इस गणेश प्रतिमा को 25 युवक भी नहीं हिला पाए, विसर्जन की जगह कराया जाता है स्नान – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाला : पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, एडिशनल कलेक्टर की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किए बड़े खुलासे – राष्ट्रवाणी
- पैन-इंडिया फिल्म बनी Hanuman Ansh, हिंदी में धमाल मचाने के बाद अब साउथ में होगी रिलीज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन है भरत-शत्रुघ्न, किसने किया उर्मिला का रोल? Ramayana के नए गाने से इन किरदारों का खुलासा; दिखी पहली झलक – राष्ट्रवाणी

