नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले एक साइबर अपराध गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर कॉल और ‘वीओआईपी स्पूंिफग’ के जरिए करीब तीन-चार करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। बृहस्पतिवार को शुरू हुई और शुक्रवार को जारी रही व्यापक कार्रवाई में एजेंसी ने पुणे और मुंबई में सात स्थानों पर छापे मारे।

बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक जारी रही एक व्यापक कार्रवाई में, एजेंसी ने पुणे और मुंबई में सात स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल उपकरणों के अलावा, टीम ने 150 ग्राम से ज्Þयादा संदिग्ध मादक पदार्थ, 27 मोबाइल फोन और 17 लैपटॉप से आपत्तिजनक डिजिटल सबूत, साथ ही 1.60 लाख रुपये की अज्ञात नकदी भी बरामद की।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने अमित दुबे, तरुण शेनाई और गोंसाल्वेस सावियो को गिरफ्तार किया, जिन्हें मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें 30 जुलाई तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version