राष्ट्रवाणी: रायपुर, 01 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में संचालित सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए आवश्यक शासकीय दस्तावेज जैसे जाति और निवास प्रमाण पत्र बेहद कम समय में उपलब्ध कराकर बेटियों की स्कूली प्रवेश, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा की राह आसान बना रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए अब बिना किसी परेशानी के घर के पास ही ऑनलाइन दस्तावेज मिलने लगे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व और सुशासन की सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु केंद्र व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस पहल से लोगों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

दंतेवाड़ा जिले की तहसील बड़े बचेली निवासी मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे। कॉलेज में प्रवेश के लिए आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आय प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया। केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया और परिवार की चिंता दूर हो गई।

अब एक ही स्थान पर मिल रही हैं जरूरी शासकीय सेवाएं

मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक शासकीय सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से उनकी पुत्री बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुन्ना राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र की स्थापना आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल है। उन्होंने इसे सुशासन, जनसुविधा और नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार का प्रभावी कदम बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार शासकीय सेवाओं को लोगों के घर-घर तक सरल और सुलभ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version