बिलासपुर। शादी से महज एक महीने पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान सिद्धार्थ पांडेय के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि पूर्व पार्षद के पति पूर्णानंद चंद्रा की मारपीट के बाद बेटे सिद्धार्थ की मौत हुई है. पीड़ित परिवार ने पुल‍िस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच विवाद हुआ. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पूर्णानंद ने सिद्धार्थ के साथ मारपीट की. युवक ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

रात को घर लौटने के बाद सिद्धार्थ के सीने में अचानक दर्द उठा. परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है, हालांकि परिवार का कहना है कि झगड़े और तनाव के कारण ही उसकी जान गई है.

दोनों के बीच चल रहा था पुराना विवाद
शहर में चर्चा है कि दोनों के बीच जमीन के लेनदेन और पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया. सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का भी जिक्र था.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version