सीजी न्यूज ऑनलाइन, 11 फरवरी। सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम को निलंबित कर दिया गया है। उन पर नकली दवाओं से जुड़ी फाइलों को मीडिया में प्रसारित करने का आरोप है। नेताम पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं, और पिछले दिनों NSUI ने उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

बताया गया कि संजय कुमार नेताम ने नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण में दोपहर करीब ढाई बजे कार्यालयीन समय के दौरान बैठक कर नकली दवाओं से जुड़े प्रकरण से संबंधित फाइल दिखाया जाना तथा मामला दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं न्यूज चैनल में प्रसारित होना पाया गया।

इसके बाद संजय कुमार नेताम को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version