Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक कमजोर
Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक कमजोर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक कमजोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स में 148 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 88 अंक नीचे आ गया.
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 83,846.35 के उच्चतम और 83,237.65 के निम्नतम स्तर को छुआ.

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 87.95 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,509.70 अंक पर बंद हुआ. यह मानक सूचकांकों में गिरावट का लगातार दूसरा दिन रहा. मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट आई थी. बुधवार को बाजार ‘गुरु नानक जयंती’ पर बंद रहे थे. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड में सर्वाधिक 3.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इटर्नल में 2.44 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.67 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही. वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 1.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके उलट एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में ब­ढ़त दर्ज की गई.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”एशियाई बाजारों के अनुकूल रुख के बावजूद घरेलू बाजार में उतार-च­ढ़ाव की स्थिति बनी रही. एफआईआई की निरंतर निकासी के बीच व्यापक मुनाफावसूली देखी गई. एमएससीआई सूचकांक में चार भारतीय कंपनियों के शामिल होने और मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से उपजा शुरुआती आशावाद कमजोर घरेलू पीएमआई आंकड़ों से कम हो गया.” मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया र्सिवसेज पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक सितंबर के 60.9 से गिरकर अक्टूबर में 58.9 पर आ गया, जो मई के बाद से विस्तार की सबसे धीमी गति को दर्शाता है.

व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.53 प्रतिशत गिर गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप में 1.19 प्रतिशत की गिरावट रही. क्षेत्रवार सूचकांकों में उपयोगिता खंड 2.20 प्रतिशत के नुकसान में रहा जबकि धातु खंड में 2.03 प्रतिशत, ऊर्जा खंड में 1.96 प्रतिशत, जिंस खंड में 1.76 प्रतिशत और रियल्टी खंड में 1.51 प्रतिशत की गिरावट रही.

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 3,012 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,202 कंपनियों में तेजी रही और 139 अन्य अपरिर्वितत रहीं.
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए. यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार बुधवार को ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक गिरकर 83,459.15 अंक और निफ्टी 165.70 अंक गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपैरा तीरंदाज शीतल देवी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया, भारत की एशिया कप सक्षम टीम में जगह बनाई
Next Article फिल्म ‘हक’ पर रोक से मप्र उच्च न्यायालय का इनकार, शाह बानो की बेटी की याचिका खारिज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Business

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: SEBI के नए बायबैक नियमों से कंपनियों और निवेशकों को होगा फायदा – |

May 9, 2026
Business

Tata Consumer का मुनाफा बढ़ा 21%, चाय-कॉफी से लेकर Tata Sampann तक कंपनी ने दिखाई ताकत – |

May 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.