जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के तहत की गई है, जो राज्य को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बिना जांच के कर्मचारी को बर्खास्त करने का अधिकार देता है।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:

खुर्शीद अहमद राथर-करनाह, कुपवाड़ा में कार्यरत एक शिक्षक
सियाद अहमद खान- केरन, कुपवाड़ा में भेड़ पालन विभाग में सहायक स्टॉकमैन

जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों कर्मचारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने इनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं, जिनमें आतंकियों को सहायता पहुंचाने, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और देशविरोधी तत्वों के साथ संपर्क होने जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं।

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद और उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version