राष्ट्रवाणी: संजीव शर्मा, कोंडागांव। जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया । पालकों का कहना है कि उन्होंने शिक्षकों की नियमित भर्ती और व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसके चलते अब प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। पालकों के अनुसार, पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए केवल दो शिक्षक पदस्थ हैं। इनमें से एक शिक्षिका हिना कश्यप स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय से नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही है। ऐसे में पूरे स्कूल की पढ़ाई का जिम्मा एक ही शिक्षिका पर होने से बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे पालकों ने कहा कि जब जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्कूल की यह स्थिति है तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं की जाती और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू

