शिमला. शिमला जिले के एक गांव में ऊंची जाति के लोगों के घर में घुसने पर गौशाला में बंद किए गए 12 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. लड़के के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने 16 सितंबर की शाम को अपने बेटे को बिस्तर पर बेहोश पड़ा पाया.

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने बेटे को रोहड़ू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) भेज दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि बेटे को ऊंची जाति की तीन महिलाओं ने खेलते समय उनके घर में घुसने के कारण परेशान किया और उसे गौशाला में बंद कर दिया.

लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने कथित तौर पर दावा किया कि उनके बेटे ने उनके घर को “अपवित्र” किया और सज.ा के तौर पर एक बकरी की मांग की. शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रताड़ना से आहत होकर लड़के ने कोई ज.हरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिन्हें स्थानीय अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. डीएसएमएम ने चेताया कि अगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version