राष्ट्रवाणी: ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) में मौसी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। शोले की मौसी बन घर-घर में छाई थीं एक्ट्रेस हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं शोले की मौसी शोले की मौसी ने ठुकरा दिया था लीड रोल शादी-बच्चे के बाद फिल्मों में आई थीं लीला मिश्रा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
‘जुआरी वो, शराबी वो, लेकिन उसका कोई दोष नहीं…’ शोले (Sholay Film) का ये डायलॉग पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। आज का किस्सा शोले की ‘मौसी’ (Sholay Mausi) की जिन्होंने अपनी पहली फिल्म सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वह किसी गैर मर्द को छूने के खिलाफ थीं। शोले में मौसी का किरदार लीला मिश्रा (Leela Mishra) ने निभाया था।
उन्होंने इस फिल्म में बसंती (हेमा मालिनी) की सगी मौसी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कई मजेदार सीन्स थे जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। आपको वो वीरू (धर्मेंद्र) का टंकी वाला सीन याद है?
जब वीरू, जय (अमिताभ बच्चन) को मौसी से बसंती का हाथ मांगने के लिए भेजता है तो जय उसकी बातों ही बातों में इतनी खामिया बताता है कि मौसी साफ-साफ मना कर देती है कि वह पूरी जिंदगी बसंती को घर बैठाएंगी, लेकिन वीरू से शादी नहीं करवाएंगी। तब वीरू टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगता है और थक-हारकर मौसी उसकी शादी बसंती से कराने के लिए राजी हो जाती है।
शोले में लीला मिश्रा मौसी के किरदार में जब भी आती हैं तो वह चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। भले ही उन्हें इस फिल्म से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन क्या आपको पता है कि कभी वह सिनेमा में हीरोइन बनाने के लिए लाई गई थीं लेकिन उनकी ऐसी मंशा नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी पहली बतौर लीड फिल्म भी ठुकरा दी थी।
इसकी वजह किसी गैर मर्द को छूना था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म इसलिए ठुकराई थी, क्योंकि एक सीन में एक हीरो को उनके कंधे पर हाथ रखना था। उन्हें यह मंजूर नहीं था।
फिर होनहार आई, जिसमें उन्हें हीरो को गले लगाना था, लेकिन एक्ट्रेस ने यह भी मना कर दिया। हालांकि, उन्हें फिल्म से बाहर तो नहीं किया गया, लेकिन उन्हें मां की भूमिका मिली। इसके बाद फिल्मों में उनकी किस्मत चमक गई और वह कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर उभरीं।
एक तरफ एक्ट्रेसेस लीड हीरोइन बनने के लिए तरसती हैं, लेकिन लीला मिश्रा ने हीरोइन बनने से ही इनकार कर दिया था। एक बार एक्ट्रेस और होस्ट तबस्सुम (Tabassum) ने अपने यूट्यूब चैनल पर लीला मिश्रा के साथ अपनी बातचीत को याद किया था। उन्होंने बताया था कि लीला ने उनसे एक बार लीड हीरोइन का रोल न करने के पीछे की वजह बताई थी।
लीला का कहना था- मेरी परवरिश और मुझे सिखाए गए संस्कारों की वजह से, मैं कभी किसी अजनबी के साथ रोमांस नहीं कर सकती थी और न ही उससे अपने प्यार का इजहार कर सकती थी। ये चीजें मुझे ठीक नहीं लगती थीं, इसलिए मैंने तय किया कि मैं सिर्फ कैरेक्टर रोल ही करूंगी। लीला मिश्रा जब फिल्मों में आईं, उस वक्त तक वह शादीशुदा और बच्चों की मां थीं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक अमीर घराने से ताल्लुक रखती थीं और सिर्फ 12 की उम्र में ही उनकी शादी एक्टर राम प्रसाद मिश्रा से हो गई थी। 17 की उम्र तक वह दो बच्चों की मां बन गई थीं। शादी और बच्चे के बाद उन्होंने दादा साहेब फाल्के की कंपनी में काम करने वाले मामा शिंदे के कहने पर फिल्मों में आईं।
आखिरी वक्त तक लीला मिश्रा फिल्मों में एक्टिव रहीं। 17 जनवरी 1988 को हार्ट अटैक के चलते एक्ट्रेस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया था।

