राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास बदमाशों ने पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं, सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों ने भी शटर गिरा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लेकर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि देवरीखुर्द में रहने वाले शिवनंदन साहू(56) आटो चलाते थे। उनकी पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता हैं। शिवनंदन सोमवार को अपनी आटो लेकर देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान गए थे। वहां पर वे अपनी आटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। दोनों शिवनंदन के साथ आटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच एक युवक ने आटो चालक के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वे लहूलुहान हो गए। इधर अचानक हुए हमले के बाद आसपास के लोग भी सकते में आ गए। इधर शिवनंदन पर हमले में बाद हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग निकले। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती शिवनंदन की मौत हो गई थी। तोरवा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसके सहारे हत्यारों की पहचान की जा रही है। पूर्व जनपद सदस्य के पति की हत्या की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। शराब दुकान के आसपास बैठे लोग वहां से भागने लगे। इधर चखना दुकान और सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी भी वहां से भाग निकले। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पूर्व जनपद सदस्य के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब दुकान और चखना दुकान चलाने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसी बीच पता चला कि बदमाशों ने शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। इससे आशंका है कि हत्यारों ने पहले ही हत्या का प्लान बना लिया था। इसके लिए उन्होंने पहले ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्यारों के पकड़े जाने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version