श्रीनगर: घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य स्थल बख्शी स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बुधवार को बक्शी स्टेडियम में ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ किया गया, जहां मंडलायुक्त वी.के. भिडूरी ने परेड की सलामी ली।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। निगरानी बनाए रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा योजना का मसौदा तैयार करते समय सभी संभावनाओं पर विचार किया गया है। स्टेडियम में आज परेड के बाद कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की विविधता पर केंद्रित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस, सुरक्षाबलों और स्कूली बच्चों ने ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ परेड में हिस्सा लिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version