Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
International

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सिडनी/नयी दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया.

सिडनी के न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त एम. लेनयॉन ने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. राज्य प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा, ‘‘इस हमले का निशाना सिडनी का यहूदी समुदाय था.’’ यहूदी त्योहार हनुक्का की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे.

ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति बंदूकधारियों में से एक को पकड़कर उससे हथियार छीन लेता है और फिर वही हथियार उस पर तान देता है. मेलबर्न निवासी 32 वर्षीय लाचलान मोरान ने बताया कि वह पास ही में अपने परिवार का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी.

उन्होंने कहा, ‘‘सब लोग अपना सारा सामान छोड़कर भागने लगे, लोग रो रहे थे, और यह सब बहुत भयानक था.’’ पुलिस ने कहा कि उसका अभियान जारी है और ‘‘आसपास के इलाके में मिली कई संदिग्ध वस्तुओं’’ की जांच विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध की कार में बरामद किया गया आईईडी भी शामिल है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बॉन्डी बीच के दृश्य चौंकाने वाले और दुखद हैं. पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयासरत हैं.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और दुख की इस घड़ी में वहां के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए उस भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी पर्व हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जनता की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाता है तथा इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएक कलाकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी से परिचित : माधुरी दीक्षित
Next Article भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 117 रन पर आउट किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.