चांग्झू. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने बुधवार को यहां जापान की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने 2022 की विश्व जूनियर चैंपियन मियाज.ाकी को 62 मिनट में 21-15, 8-21, 21-17 से हराया.

इस साल पांच टूर्नामेंट में पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधू ने मैच के बाद कहा, ”यह मेरे लिए बहुप्रतीक्षित जीत थी. पहला राउंड मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. यह तीन गेम का मुकाबला था. तीसरे गेम में भी मेरे लिए शुरुआत से ही बढ़त बनाना महत्वपूर्ण रहा. मेरे लिए यह मैच जीतना महत्वपूर्ण था. इससे निश्चित तौर पर मेरा मनोबल बढ़ेगा.” सिंधू ने शानदार शुरुआत की और लगातार सात अंक लेकर पहले गेम में 13-5 की बढ़त बना ली और फिर आसानी से यह गेम अपने नाम कर दिया.

दूसरे गेम में मियाज.ाकी ने शानदार वापसी की और लगातार नौ अंक लेकर 12-8 की बढ़त बना ली. जापान की खिलाड़ी ने यह गेम जीत कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. सिंधू ने तीसरे और निर्णायक गेम में शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार बढ़त बनाए रखकर 62 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में जीत हासिल की. वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना दूसरी बार मियाजाकी से हो रहा था. पिछले साल स्विस ओपन में वह जापानी खिलाड़ी से हार गई थीं.

हैदराबाद की इस 30 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला भारत की ही एक अन्य खिलाड़ी 17 वर्षीय उन्नति हुड्डा से होगा. उन्नति ने ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में 36 मिनट तक चले मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की पदक विजेता स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-11, 21-16 से हराया.

इस बीच सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की 15वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ने जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को केवल 31 मिनट में 21-13, 21-9 से हराकर दमदार शुरुआत की. एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का अगला मुकाबला इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और बागास मौलाना की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा. रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी हालांकि हांगकांग की नगा टिंग येउंग येउंग और पुई लाम येउंग से 31 मिनट में 12-21, 13-21 से हार गईं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version