मुंबई. जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि सिनेमा हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है, इसी ने उन्हें कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने की प्रेरणा दी और अब फिल्म निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया है. मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म “गुस्ताख इश्क: कुछ पहले जैसा” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में कदम रखना उस सपने के सच होने जैसा है, जिसे उन्होंने केवल छह साल की उम्र में फिल्मों से प्यार करते हुए देखा था.

मल्होत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं ऐसा बच्चा था जिसे बचपन से ही फिल्मों से प्यार था. छह साल की उम्र से ही मुझे फिल्में बहुत पसंद थीं. पढ़ाई से ज्यादा मेरा झुकाव फिल्मों की ओर था. मैं अपनी मां का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कभी रोका नहीं. मैं ढेरों फिल्में देखता था-उनके गाने, परिधान और जीवनशैली, सब मुझे बहुत आर्किषत करते थे.” उन्होंने याद किया, “जब मैंने ‘नसीब’ फिल्म देखी तो थिएटर में बैठकर सोच रहा था-क्या मैं कभी ऐसी पार्टी में जा पाऊंगा? इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘जॉन जानी जनार्दन’ गाना गाते हैं. जब 1981 में मैंने यश चोपड़ा की ‘सिलसिला’ देखी, तो फिल्म की हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान दिया. वहीं से कपड़ों के प्रति प्यार बढ़ा और मैं कॉस्ट्यूम डिजाइन के क्षेत्र में आना चाहता था.”

मल्होत्रा ने 1990 के शुरुआती दशक में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया. वह जल्दी ही बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टाइलिस्ट बन गए. उन्हें ‘रंगीला’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी ग.म’ जैसी फिल्मों के जरिए परदे पर फैशन को नया अंदाज देने के लिए खूब तारीफ मिली.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version