बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक की ड्यूटी विशेष गणन पुनरीक्षण कार्य में लगाया गया था, लेकिन उसने कार्य में लापरवाही बरतते हुए अवकाश स्वीकृत कराये बगैर ही कार्य से अनुपस्थित था। इस पर DEO ने एक्शन लेते हुए सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर के प्रस्ताव और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामानुजगंज के आदेश पर सहा.शिक्षक अशोक यादव को मतदान केंद्र क्रमांक-237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में एसआईआर कार्य सौंपा गया था, लेकिन इस जिम्मेदारी के बाद भी शिक्षक ने इस कार्य में रुचि नहीं ली। लापरवाही बरती और निर्वाचन कार्य में सहयोग न करते हुए बगैर अवकाश स्वीकृत कराये गायब रहा। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक पर एक्शन लेते हुए तत्काल उसे निलंबित कर दिया है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version