राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक प्रधानपाठक पर स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने अशोभनीय एवं आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद डरे-सहमे छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आक्रोशित अभिभावक स्कूल पहुंचे और मामले की सूचना तत्काल डायल-112 तथा पामगढ़ पुलिस को दी। आरोप है कि प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक ने विद्यालय परिसर में बच्चों की मौजूदगी के दौरान अनुचित हरकत की, जिससे छात्र-छात्राएं भयभीत हो गए। परिजनों के स्कूल पहुंचने पर उन्होंने प्रधानपाठक को आपत्तिजनक अवस्था में देखा और घटना का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनता देख प्रधानपाठक ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रधानपाठक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने भी अलग से विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
