Sonam Raghuvanshi: मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था।

बता दें कि सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की गई है।

क्या दिया जा रहा खाने में?
बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version