काहिरा: सूडान के एक सैन्य विमान के ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि ‘एंटोनोव’ विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य र्किमयों और आम नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। उसने यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 19 लोग मारे गए और उनके शवों को ओमडुरमैन के नाउ में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल में दो बच्चों सहित पांच घायल आम नागरिक भी भर्ती कराए गए हैं। सूडान 2023 में तभी से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब सेना और अर्धसैनिक समूह ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच तनाव खुले युद्ध में बदल गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version