मुंबई. भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण में मुंबई के आखिरी दो मैच में खेलेंगे जबकि यशस्वी जायसवाल 29 दिसंबर को टीम से जुड़ सकते हैं. पचास ओवर का यह शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगी और इसके ग्रुप चरण के मुकाबले चार स्थलों अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में होंगे.

सूर्यकुमार और दुबे के छह और आठ जनवरी को जयपुर में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहने की पुष्टि हो गई है जबकि गैस्ट्राइटिस की समस्या से उबर रहे जायसवाल के 29 दिसंबर को टीम से जुड़ने की संभावना है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को जयपुर में मुंबई की टीम से जुड़ेंगे. मुंबई ग्रुप सी में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा के साथ है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू के बाद बीसीसीआई ने भारतीय खिलाडि़यों से विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए कहा है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version