चंडीगढ़. पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी’ की हत्या के मामले में कथित मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन घटना के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कोंडल ने कहा कि पुलिस ने पहले ही मेहरोन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. मेहरोन एक स्वयंभू सिख कट्टरपंथी नेता है.

कोंडल ने बठिंडा में संवाददाताओं को बताया, “पुलिस की अलग-अलग टीमें पहले से ही छापेमारी करके अमृतपाल की तलाश कर रही थीं. शनिवार को हमने लुकआउट सर्कुलर जारी किया. जब हमने उसका पासपोर्ट विवरण प्राप्त किया और उसके यात्रा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि वह बठिंडा में हत्या के कुछ ही घंटों बाद शाम को अमृतसर से फ्लाइट लेकर यूएई भाग गया था.”

उन्होंने कहा, ह्लहम अन्य प्राधिकारियों/एजेंसियों के साथ संपर्क करेंगे और उसके प्रत्यर्पण के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे. हमने प्राधिकारियों को सूचित कर दिया है कि मेहरोन हत्या के मामले में वांछित है.ह्व दो दिन पहले कंचन कुमारी की हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. कंचन कुमारी बठिंडा में एक पार्किंग स्थल में एक कार में मृत पाई गई थी.
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से आगे की जांच और पूछताछ से पता चला है कि हत्या की साजिश में दो और आरोपी शामिल हैं. एसएसपी ने कहा कि उन्हें भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

मोगा के जसप्रीत सिंह (32) और तरनतारन के निमरतजीत सिंह (21) को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया. ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से मशहूर 30 वर्षीय कंचन के ‘इंस्टाग्राम’ पर 3.84 लाख ‘फॉलोअर्स’ हैं और वह ‘फनी भाभी टीवी’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं, जिसके 2.36 लाख ‘सब्सक्राइबर’ हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version