गुवाहाटी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने दो दिवसीय दौरे के दौरान असम में भारत-भूटान सीमा पर सुरक्षा परिदृश्य और सुरक्षा बल की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रसाद ने सीमा प्रबंधन और सीमावर्ती स्थानों के विकास में आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने पर जोर दिया।
एसएसबी महानिदेशक ने बुधवार को कोकराझार जिले के गोसाईगांव में एसएसबी की 31वीं बटालियन का दौरा किया और वहां शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एसएसबी के बयान में कहा गया है कि उन्होंने सीमा के सुरक्षा परिदृश्य और अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्मिकों से उनकी कठिनाइयों के बारे में भी बातचीत की तथा उनके निवारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसबी महानिदेशक ने काजलगांव, कोकराझार स्थित 15वीं बटालियन और सेक्टर मुख्यालय (बोंगाईगांव) का दौरा किया तथा अधिकारियों और जवानों से बातचीत की तथा सीमा प्रबंधन की समीक्षा की। प्रसाद ने दूसरे दिन एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय (गुवाहाटी) के अपने दौरे में र्किमयों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समय पर निवारण का आश्वासन दिया। महानिदेशक ने गुवाहाटी फ्रंटियर के महानिरीक्षक और सभी कमांडर के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version