राष्ट्रवाणी: रायपुर। सड्डू स्थित एक मॉल में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क वसूलने को राज्य उपभोक्ता आयोग ने अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी माना है। आयोग ने मॉल प्रबंधन की अपील खारिज करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम का आदेश बरकरार रखा है।

इसमें उपभोक्ताओं से पार्किंग शुल्क नहीं लेने और मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने 24 सितंबर को फैसला सुनाया। आयोग ने मॉल प्रबंधन को परिवादी को मानसिक संताप के लिए 50 हजार और वाद व्यय के 5 हजार रुपए समेत कुल 55 हजार रुपए देने का आदेश दिया है।

राशि 45 दिन में देनी होगी। तय अवधि में भुगतान नहीं होने पर आदेश की तारीख से 7% सालाना ब्याज भी देना होगा। आयोग ने कहा कि मॉल दुकानदारों से एसी, बिजली, सुरक्षा और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का मेंटेनेंस शुल्क लेता है।

ऐसे में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों से अलग से पार्किंग शुल्क लेना सेवा में कमी है। बिना अधिकार पत्र फास्टैग से स्वतः राशि काटना भी अनुचित व्यापार व्यवहार है। मौके पर 10 मिनट की मुफ्त पार्किंग या ड्रॉप-ऑफ की जानकारी देने वाला बोर्ड भी नहीं था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version