राष्ट्रवाणी: रायपुर, 24 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरिया जिले के धौराटिकरा, बैकुंठपुर स्थित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान की 25वीं सेवा गतिविधि के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया और उनका कुशलक्षेम जाना गया।

वृद्धाश्रम में आठ महिलाएं और पांच पुरुष सहित कुल 13 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। कार्यक्रम में सभी को एक-एक सेट कपड़े और फल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह अवसर सेवा संकल्प अभियान के संदेश को सामने लाया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर रोक्तिमा यादव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, कृष्णबिहारी जायसवाल, कपिल जायसवाल, तीरथ राजवाड़े तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version