पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच की तनातनी अब सबके सामने आ गई है। सट्टेबाजी से जुड़े संदिग्ध मामलों और नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की पूछताछ का सामना कर रहे रिजवान जब जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहते थे, तब पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हवाला देकर उनकी बोलती बंद कर दी। रिपोर्टों के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बीच से ही कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे और रिजवान से घंटों पूछताछ हुई थी। अपनी सफाई देने के लिए रिजवान ने लाहौर हाई कोर्ट और आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पीसीबी के अड़ियल रवैये के कारण यह विवाद अब और बदसूरत रूप ले चुका है।

फिक्सिंग और सट्टेबाजी के काले साये से पाकिस्तान क्रिकेट कभी बाहर नहीं आ पाया। रिजवान का मुंह बंद कराकर पीसीबी भले ही सच छुपाने की कोशिश करे, लेकिन इस चुप्पी ने फिक्सिंग के शक को और गहरा कर दिया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version