सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित गांवों पालागुड़ा और गुंडराजगुडेम में सुरक्षाबलों ने नए शिविरों की स्थापना की है, जिन्हें सामरिक और क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले लगभग दो वर्षों में सुरक्षाबलों के 18 नए शिविरों की स्थापना हो चुकी है.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एल्मागुंडा-सिलेगर में अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित दो गांवों पालागुडा और गुंडाराजगुंडेम में नए शिविर की स्थापना की गई है. उन्होंने बताया कि पालगुड़ा में 16 सितंबर को और गुंडाराजगुंडेम में 20 सितंबर को सुरक्षा शिविर की शुरुआत की गई.

अधिकारियों ने बताया कि भारी मानसून के दौरान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए माओवादियों के ग­ढ़ में लगातार एक साथ दोनों गांवों में यह कैंप स्थापित किया है. अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक सुकमा जिले में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत कुल 18 नए सुरक्षा शिविरों की गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version