सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का अवैध हथियार कारखाना नष्ट कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोमगुड़ा इलाके के घने जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का हथियार कारखाना नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों के हथियार कारखाने के संबंध में जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एक खोजी अभियान के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल ने सोमवार को जिले के गोमगुड़ा इलाके के घने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा संचालित अवैध हथियार निर्माण कारखाने को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 17 राइफल (सभी चालू हालत में), हथियार बनाने के उपकरण, मशीन, हथियार बनाने के पुर्जे तथा हथियार निर्माण का सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले की पुलिस की नयी रणनीति और लगातार नक्सल रोधी अभियान के कारण माओवादियों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा पुलिस इस बड़ी कार्रवाई के माध्यम से सभी भटके हुए नक्सलियों और उनके समर्थकों से अपील करती है कि आत्मसमर्पण करने वाले हर नक्सली को पूरी सुरक्षा और सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की कार्यवाही का उद्देश्य केवल नक्सलवाद का उन्मूलन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की स्थापना भी है। उन्होंने कहा कि जो भी माओवादी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत सम्मानजनक जीवन की पूरी गारंटी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version