सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाई गई एक बारूदी सुरंग का पता लगाया और उसमें से 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को गश्त पर रवाना किया गया था. जब दल फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग पर पहुंचा, तब उन्हें सड़क के किनारे बारूदी सुरंग होने की सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुरंग से लगभग 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया. अधिकारियों के अनुसार, बम को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सुरक्षाबलों की लगातार गश्त जारी है. अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ेशेट्टी गांव को इस वर्ष अप्रैल माह में नक्सल सदस्य मुक्त गांव घोषित किया गया था. राज्य की नई पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने ‘इलवद पंचायत योजना’ शुरू की है, जिसके अंतर्गत उन ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की मंजूरी दी जाती है जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करते हैं व खुद को नक्सल सदस्य मुक्त गांव घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version