सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंटापाड़ गांव के करीब सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों पोड़ियाम जोगा (25), माड़वी मासा (25) और पोज्जा माड़वी (29) को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को चिंतागुफा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को पेंटापाड़ और एंटापाड़ गांव की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पेंटापाड़ गांव के करीब तीन नक्सलियों को पकड़ लिया.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से लगभग तीन किलोग्राम का एक टिफिन बम, पांच इले्ट्रिरक डेटोनेटर, पांच मीटर कोर्डेक्स वायर, पांच जिलेटिन रॉड और अन्य सामान बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने बताया कि वह सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाने की कोशिश में थे. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version